मौ: करौली में चितौरा पिपरसाना रोड पर नीलगाय से टकराकर दर्शनार्थियों की कार पलटी, पांच घायल
Mau, Bhind | Apr 25, 2026 करौली से दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की कार शनिवार को लगभग 4:00 बजे चितौरा पिपरसाना रोड पर नीलगाय से टकराने के कारण अचानक से पलट गई। जिसके कारण कलावती, कमला देवी, सोनू, बहादुर सिंह एवं उत्तम सिंह निवासी मौ घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।