जमुई: छात्र प्रदर्शन की आड़ में बवाल, पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और एडीएम की गाड़ी पर पथराव
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 शुक्रवार शाम 6:30 बजे के करीब महिसौड़ी चौक पर छात्र प्रदर्शन की आड़ में असामाजिक तत्वों ने यातायात पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और एडीएम सौरभ कुमार की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में एक आम नागरिक घायल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ उपद्रवियों को हिरासत में लिया। डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की।