चूरू: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सैनिक बस्ती में मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
Churu, Churu | Oct 15, 2024 पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के सैनिक बस्ती स्थित आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को प्रतीक चिन्ह व शॉल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरी दुनिया के लिए एक नाम ही नही, एक मिशाल है।