चूरू: लालासर में खेत के रास्ते के विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, घायलों का इलाज जारी
Churu, Churu | Oct 15, 2024 चूरू के गांव लालासर में खेत के रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र पर अपनो के द्वारा ही हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घर मे घुसकर भाई और भतीजो ने दोनों पर बरछी सरियों से हमला कर दिया। घायलों को चूरू के राजकीय भारतीय जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।