चूरू: कलेक्ट्रेट के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और दूसरा घायल
Churu, Churu | Oct 15, 2024 चूरू कलेक्ट्रेट के पास मंगलवार को एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। अस्पताल में घायल देपालसर निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्त देपालसर निवासी राकेश कुमार के साथ बाइक पर देपालसर से चूरू आ रहा था। तभी कलेक्ट्रेट के पास पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी