चूरू: झारिया मौरी के पास प्राचीन कन्हैया लाल बागला की छतरी को तोड़ने पहुंची जेसीबी, पुजारी सहित लोगों ने किया विरोध
Churu, Churu | Oct 15, 2024 चूरू शहर की झारिया मोरी के पास प्राचीन कन्हैयालाल बागला की प्राचीन छतरी पर कथित तौर पर भूमाफियाओं की नजर है। सोमवार को यहां जेसीबी सहित पहुचे कुछ लोगों ने इस प्राचीन छतरी की दीवार को ढहा दिया लेकिन श्रीकृष्ण मन्दिर के पुजारी सहित मौजूद लोगों के विरोध के बाद जेसीबी को मौके से जाना पड़ा। जेसीबी लेकर आये व्यक्तियों ने जब इस जमीन को खरीद लिए जाने की बात कही।