जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलायेगी। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बारह साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के तहत जिले में विविध कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जायेंगे।