मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का लगाया आरोप
ग्राम नहेली निवासी मीना पत्नी साबू की बुधवार की रात्रि को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतिका के परिजनों ने ससुरलीजनों पर मारपीट कर फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।