मैनपुरी: डीपी यादव को समाजवादी युवजन सभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आवास विकास सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
समाजवादी युगजन सभा का जिला अध्यक्ष डीपी यादव को बनाए जाने के बाद आवास विकास के सपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला और मुकुट पहनाकर स्वागत किया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहे अखिलेश यादव और डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।