मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
ग्राम पर्वतपुर निवासी सुरेश बाबू पुत्र हजारीलाल सुबह काम करने के लिए परिगमा जा रहा था। तभी जागीर और भवंत के बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल राज मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।