मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पीएम
थाना क्षेत्र के ग्राम दीवनपुर सइनी निवासी सोनी पुत्री अमरुद्दीन ने बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।