कतरीसराय: कतरीसराय में साइबर सेल बनकर युवक का अपहरण, पुलिस की तत्परता से छह घंटे में सकुशल बरामद ।
कतरीसराय थाना क्षेत्र के संगत टोला में साइबर सेल के अधिकारी बनकर युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहर्ताओं ने खुद को समस्तीपुर साइबर सेल का पुलिस पदाधिकारी बताकर घर से एक युवक को उठा लिया ।हालांकि कतरीसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक को महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।