सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बुधवार पूर्वाह्न 11:45 बजे सूरजगढ़ा थाना में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में पुलिस पदाधिकारी के कार्य,लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. मामले के समयबद्ध निष्पादन,गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.