कासगंज: विकास भवन में गंगा, पर्यावरण और वृक्षारोपण समितियों की बैठक, कार्ययोजना पर जोर दिया गया
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, पर्यावरण और वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण लक्ष्य के तहत सभी विभागों को जल्द कार्ययोजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक व ई-वेस्ट निस्तारण, औद्योगिक प्रदूषण और गंगा संरक्षण से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई