मानिकपुर: चित्रकूट में डीएम ने सीएमओ कार्यालय और पोस्टमार्टम हाउस का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
चित्रकूट में आज गुरुवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सीएमओ कार्यालय और पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई और उपकरणों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने आधुनिक उपकरणों के उपयोग, बायोमेडिकल वेस्ट के मानक अनुसार निस्तारण और ड्रेस कोड पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।