नौहट्टा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत नौहट्टा पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी
ऑपरेशन मुस्कान के तहत नौहट्टा पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी। पुलिस ने सोमवार को दोपहर क़रीब एक बजे बताया कि नौहट्टा थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद कई मोबाइल खोज निकाले और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।