भभुआ: भभुआ वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से मुकुट व आंख चोरी मामले में थाना में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jan 18, 2026 भभुआ वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से मुकुट व आंख चोरी मामले में थाना में आवेदन दिया गया है। रविवार को 4 बजे थाना पर आवेदन देने गया भभुआ वार्ड 13 निवासी मनोज कुमार दास ने बताया कि रविवार की सुबह में मंदिर पहुंच गया तो देखा गया की मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट और आंख चोरी कर लिया गया है। इस घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।