भभुआ: सिकठी गांव से चावल चोरी के मामले में थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
Bhabua, Kaimur | Jan 18, 2026 सिकठी गांव से चावल चोरी करने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। रविवार को 3:30 बजे थाना पर प्राथमिकी आवेदन में भभुआ थाना क्षेत्र के सिटी गांव निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि 17 जनवरी की रात्रि लगभग 9:30 बजे अपने गांव के रौनक राइस मिल में रात में देखभाल की ड्यूटी कर रहा था। जहां ट्रक पर चावल लोड हो रहा था। इसी दौरान चोरी करते चोर को पकड़ा गया।