सिराथू: पाक्सो एक्ट के दो अभियुक्तों को काज़ीपुर से किया गया गिरफ्तार, नाबालिग को गलत इरादे से पकड़कर पीटा
सैनी थाना के काजीपुर की वादिनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का युवक रमेश ने उनकी नाबालिक बेटी को गलत इरादे से पकड़ा शोर मचाने पर उनके परिजन भी आ गए और उनकी बेटी को मारापीटा और धमकी दी थी।शर्मिंदगी से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया।शुक्रवार को पुलिस ने रमेश और केस को काजीपुर से गिरफ्तार कर लिया और लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया गया है।