मढ़ौरा: सिहोरियां नदी किनारे गड्ढे में मिला शव, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
Marhaura, Saran | Apr 13, 2026 थानाक्षेत्र के सिहोरियां नदी किनारे स्थित गड्डे में मिला शव मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। सोमवार की दोपहर बारह बजे पुलिस ने बताया कि मृतक के गर्दन पर कटे का निशान पाया गया था परंतु शव की पहचान नहीं हो रही थी जिसके बाद स्थानीय चौकिदार के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरु कर दिया है