बीना: सागर फाटक स्थित अंडरब्रिज में गिरने से 50 वर्षीय रेलवे कर्मचारी घायल, एंबुलेंस की मदद से कराया सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 1, 2024 50 वर्षीय दुलीचंद पिता मोहन यादव निवासी पूर्वी रेलवे कॉलोनी सागर फाटक स्थित अंडरब्रिज की मुंडेर पर लेटा था और वह अंडर ब्रिज में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना 108 को दी।सूचना मिलते ही मौके पर 108 चालक पहलाद यादव एवं डॉ जितेंद्र नहर पहुंच गए और अस्पताल पहुंचाया,जहां पर घायल का उपचार जारी है।