बीना: राय कॉलोनी में मां के डांटने से तीन मासूम बच्चे घर छोड़कर भागे, पुलिस ने बच्चों की तलाश कर परिजनों को सौंपा
Bina, Sagar | Apr 30, 2024 राय कॉलोनी में एक मां ने पढ़ाई को लेकर बच्चों को डांट दिया। जिससे नाराज 12 वर्षीय बिट्टू, नो वर्षीय अंकिता एवं 6 वर्षीय रुद्र घर से निकल गए,जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो माता-पिता परेशान हो गए और जगह-जगह तलाश करने के बाद मामले की सूचना बीना थाने में दी। पुलिस ने तीन टीमों गठन कर बच्चों की तलाश की और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।