सुपौल: जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Supaul, Supaul | May 15, 2026 सुपौल समाहरणालय परिसर स्थित जिला जनता दरबार में शुक्रवार को सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। आयोजित जनता दरबार में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।