फरसगांव: फरसगांव में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण
फरसगांव नगर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रबुद्ध सर्व ब्राह्मण समाज फरसगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का आयोजन नगर के गट्टीपलना रोड स्थित प्रबुद्ध सर्व ब्राह्मण समाज भवन में किया गया।