उरई: कोटर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 23, 2024 कोटर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक उरई से बाइक पर सवार होकर कोटरा थाना क्षेत्र की तरफ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।