शिवपुरी नगर: कलेक्टर ने सुनी कर्मचारियों की समस्याएं, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश
शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं और मांगें रखीं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान किया जाए।