सहारनपुर: सहारनपुर से बिहार के लिए सीधी ट्रेन की मांग, पूर्वांचल युवा सेवा समिति ने विधायक और मेयर को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर पूर्वांचल युवा सेवा समिति ने सहारनपुर से गोरखपुर, सिवान और छपरा होते हुए बिहार के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। मंगलवार सुबह 10 बजे समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विधायक राजीव गुंम्बर और महापौर अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।