नवाबगंज: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम ने ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की की गहन समीक्षा
बाराबंकी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ जनपद में संचालित ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सोमवार करीब 2:30 बजे की। जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।