कोल: एमआई इंडस्ट्रीज के निकट बाइक की टक्कर से घायल युवक की JN मेडिकल में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 2, 2024 चंडौस के MI इंडस्ट्रीज के निकट बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 वर्षीय युवक विजय अपनी ड्यूटी से घर की ओर जा रहा था। एमआई इंडस्ट्रीज के निकट वह सड़क किनारे खड़ा हो गया तभी शराब की नशे में धुत युवकों ने विजय को टक्कर मार दी जिसके बाद वह घायल हुआ था। घायल का इलाज JN मेडिकल में चल रहा था जहां बुधवार रात्रि उसकी मौत हो गई।