भिंड नगर: जल अर्पण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न।
जल अर्पण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु सांसद श्रीमती संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सोमवार को 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभाग अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।