बड़ा मलेहरा: क्षमता से अधिक स्कूली वाहन, बच्चों की सुरक्षा खतरे में
ओवरलोड स्कूली वाहनों का कहर, बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे बड़ामलहरा। जनपद शिक्षा केंद्र बड़ामलहरा क्षेत्र में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूली वाहन धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। कई वाहन जर्जर हालत में हैं, फिर भी बिना सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का पालन किए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे रोजाना मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है। स्थानीय