उदवंत नगर: बेहरा गांव के समीप पति के सामने पत्नी खून से लथपथ हुई, तड़पती पत्नी को बेसुध पति ने अस्पताल पहुंचाया
उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति के सामने ही पत्नी खून से लथपथ होकर लहू लुहान हो गई इसके बाद तड़पती हुई पत्नी को भी बेसुध पति के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में पद स्थापित डॉक्टर के द्वारा जख्मी महिला का इलाज किया गया और पटना रेफर कर दिया गया है।