शामली: शामली में प्राईवेट अस्पतालों की जांच की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Shamli, Shamli | Oct 23, 2026 शुक्रवार को आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय शामली पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए प्राईवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउण्ड सेंटरों में कथित अनियमितताओं का दावा करते हुए जांच कराने की मांग की। बगैर उचित चिकित्सक, पंजीकरण और व्यवस्थाओं के संचालित चिकित्सा ईकाईयों को बंद कराने की मांग भी की गई है।