खंडवा नगर: खंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन, गोवंश अपराधियों को थाने बुलाकर दी सख्त चेतावनी
अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में गोवंश संबंधी अपराधों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गोवंश से जुड़े पुराने मामलों में संलिप्त आरोपियों को थानों पर बुलाकर कड़ी चेतावनी दी जाए। उन्हें स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।