संत कबीर नगर में डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की बैठक हुई। योजना को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को एक सप्ताह में आकड़ों के साथ सूचना देने के सख्त निर्देश दिए गए। हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, फूड इंडस्ट्री समेत कई सेक्टरों पर काम होगा।