खगड़िया: शहर के वार्ड-37 में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सामुदायिक शौचालय व चहारदिवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-37 अंतर्गत पूर्वी हरदासचक स्थित मस्जिद परिसर में विकास कार्यों की एक और बड़ी सौगात मिली है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे को सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य एवं चहारदिवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।