बांका: पीपरानाथ महादेव मंदिर परिसर में पुण्यतिथि के अवसर पर लगा आरओ मशीन, उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन
Banka, Banka | Jun 7, 2026 बांका शहर के शिवाजी चौक स्थित श्री श्री 108 पीपरानाथ महादेव मंदिर परिसर में स्वर्गीय रामचन्द्र दास की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार की शाम 6 बजे एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत शीतल पेयजल आरओ मशीन स्थापित की गई। भीषण गर्मी के इस दौर में आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए इस पेयजल काउंटर ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई।