पंचकूला: क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने सेक्टर 5 से 7 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने सेक्टर 5 से 7 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज महिंद्रा ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सेक्टर 5 से गिरफ्तार किया है और आरोपी से 7 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया है । उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।