सदर: कचनार गांव में जल संकट गहराया, युवाओं ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
वाराणसी के राजातालाब तहसील क्षेत्र के कचनार गांव में हैंडपंप और हर घर नल से जल योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा, जबकि कई जगहों पर दूषित पानी की शिकायत है। लोग मोटर और समरसेबुल के सहारे पानी जुटाने को मजबूर हैं।