Kanpur में बारिश का कहर! सड़कें बनीं तालाब, अपार्टमेंट धंसने से मचा हड़कंप‚ Nagar Nigam के दावे फेल
कानपुर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जलभराव और जर्जर सड़कों के कारण लोग परेशान रहे।
जोरदार बारिश के बाद काकादेव में एक अपार्टमेंट का हिस्सा धंस गया। इस दौरान करीब 50 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। वहीं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट तक की दीवार भरभराकर गिर गई।
जलभराव के चलते सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वालों को घुटनों तक भरे पानी के बीच होकर जाना पड़ा। जूही खलवा पुल भरा होने से लोग घंटों लोग जाम में फंसे रहे। वही गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज मे जलभराव के चलते मरीजो को लाने ले जाने मे मुसीबतो का सामना करना पड़ा।
शहर के साकेत नगर, बर्रा, नौबस्ता, गोविंद नगर, फजलगंज, रावतपुर, परम परुवा, मरियमपुर जूही समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई और कई जगह लंबा जाम लग गया। दोपहिया वाहन पानी में बंद होते दिखे तो पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया।
#Kanpur #KanpurRain #KanpurNews #BreakingNews #HeavyRain #Waterlogging #Monsoon #UPNews #HindiNews #RainNews #Flood #WeatherUpdate