नवाबगंज: बाराबंकी में अमृत 2.0 योजना में सुरक्षा उल्लंघन, पेयजल परियोजनाओं में अनियमितता पर उच्च स्तरीय जांच की मांग
बाराबंकी में अमृत 2.0 योजना के तहत चल रही पेयजल परियोजनाओं में श्रमिक सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन मजदूर दशहरी के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।