कुरावली: ट्रांसफर होने पर दो पुलिसकर्मियों को कुरावली थाने में दी गई विदाई
कुरावली कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा गैर जनपद ट्रांसफर किए जाने पर दो पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। हाल ही में तैनात किए गए क्राइम इंस्पेक्टर विकास कुमार तथा लंबे समय से सेवा दे रहे हेड कांस्टेबल दीपू सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।