भभुआ: कर्जाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, मामा और भांजा हुए घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 कर्जाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में मामा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की बताई गई। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के कर्जाव गांव निवासी शिवपूजन राम और उसका भांजा राम जन्म राम मारपीट की घटना में घायल हो गया है। घायल शिवपूजन राम ने बताया कि उनके पाटीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था।