भभुआ: बहुआरा गांव में 5 वर्षीय बालक को 20-25 कुत्तों ने नोचा, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 बहुआरा गांव के सिवान में 5 वर्षीय बालक को 20 से 25 की संख्या में कुत्तों ने नोच डाला। यह घटना शुक्रवार की सुबह 1 बजे की बताई गई। जो सोनहन थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सुनील कुमार के 5 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार अपने घर वालों के साथ बधार में काम कर रहे थे। कुछ दूरी पर उनका बेटा खेल रहा था कुत्तों ने हमला किया।