भभुआ: समाहरणालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 आज शुक्रवार को समाहरणालय के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने 2 बजे अपनी मांगों को लेकर काला पट्टी बांधकर नारेबाजी किया। कर्मचारियों ने बताया कि अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। आगे बताया कि तीन दिनों से हम लोग काला पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जाता रहे हैं। आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।