कांके: BJP प्रदेश कार्यालय में BJP प्रदेश प्रवक्ता ने मंत्रिमंडल विस्तार पर विधायकों की नाराजगी पर कहा- यह सरकार नहीं सर्कस है
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान विधायकों की नाराजगी पर तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 17 से 18 विधायकों की नाराजगी की बात सामने आई है, ऐसे में सीएम चंपाई सोरेन बजट सत्र किस प्रकार चला पाएंगे। उन्होंने सरकार को एससी विरोधी बताया है।