मांट: सुरीर में ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला के साथ उसके पति ने की मारपीट
Mat, Mathura | Apr 23, 2026 मांट तहसील के कस्बा सुरीर में चन्द्रवती एक ईंट भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करती है,आरोप है कि वुधवार को पति वीरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की,जिससे उसके गम्भीर चोटें आईं हैं, चन्द्रवती का आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करता है,थाना प्रभारी सुरीर अजय कुमार ने गुरुवार की शाम सात बजे बताया कि आज मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।