बारसोई: डीएम के निर्देश पर बलरामपुर से दो अति कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया गया
बलरामपुर से दो अति कुपोषित बच्चों को कटिहार के डीएम मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर बुधवार को दिन के तीन बजे बारसोई पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौजूद चिकित्सक ने बताया कि भर्ती कराए गए अति कुपोषित बच्चों को तमाम तरह की व्यवस्था और सुविधा यहां दी जाएगी और बेहतर इलाज किया जाएगा।