सिमडेगा: बालू नीलामी, गठबंधन और पानी संकट पर आया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जवाब
बालू घाटों की नीलामी को लेकर शनिवार को 3:30 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह प्रक्रिया वर्षों से चलती आ रही है और जल्द नीलामी कराई जाएगी। गठबंधन में खटास की खबरों को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है। वहीं सिमडेगा में पानी संकट पर बोले—विधायक और मंत्री को अवगत कराया गया है, चापाकल समेत जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।