टिकारी: इजमाइल बलवापर में युवक 50 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Tikari, Gaya | Aug 3, 2026 टिकारी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और उसके धंधे में संलिप्त एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पॉलीथीन बैग में 50 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। SHO ने बताया कि गिरफ्तार युवक रामबाबू कुमार के खिलाफ मद्य निषेध अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक को सोमवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।